फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दबाव में आए बगैर काम करें बीएलओ’

Tue, 13 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
जिलाधिकारी बैठक को संबोधित करती हुईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत प्रत्येक बीएलओ निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए किसी भी दबाव में आए बगैर अपने दायित्वों का निर्वाह करे।
विज्ञापन


आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में आयोजित बीएलओ की बैठक में डीएम ने ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से पृथक करने के निर्देश दिए, जिनकी या तो मृत्यु हो चुकी है या फिर वह स्थायी रूप से बाहर जा चुके हैं। उन्होंने एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्य में लापरवाही नहीं बरतने और किसी भी परेशानी से निपटने के लिए एसडीएम अथवा तहसीलदार से संपर्क करने की सलाह दी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राममूर्ति मिश्रा ने कहा कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए जांच टीमें गठित कर दी गई हैं। एसडीएम राशिद अली खां ने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना और निर्विघ्न मतदान कराना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथों पर प्रकाश, रैम्प, शौचालय आदि की स्थिति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।  बैठक में तहसीलदार भान सिंह, बीएलओ कार्य प्रभारी मोबीन हसन  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें