फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैराज के पास निर्माणाधीन पुल के चार पिलर बनाने का काम चालू

Fri, 07 Nov 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज के पास नए पुल का निर्माण जनवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल 82 कुओं पर काम चल रहा हैं। चार कुओं का काम पूरा करने के बाद इनमें पिलर का भी निर्माण चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर नया पुल बनाया जाना प्रस्तावित था। जिसके अनुसार गंगा नदी पर बनाए जा रहे इस पुल की लंबाई 2750 मीटर रहेगी। जिस पर 350 करोड़ रुपये लागत आनी है। इस पुल में कुल 124 पिलर बनाए जाने हैं।
उधर, कुएं 126 बनाए जाएंगे। पुल निर्माण के पहले चरण में कुओं को बनाने का काम किया जाता है। ताकि पानी में पिलर खड़े करने के लिए मजबूत आधार मिल सके। फिलहाल 82 कुओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

उधर चार कुएं बनाकर उनमें पिलर बनाने का काम चालू हो गया है। बता दें कि यह जिले का सबसे लंबा पुल रहेगा। फोरलेन पुल बन जाने के बाद बिजनौर बैराज मार्ग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि अभी तक टू लेन सड़क और बैराज के पुराने पुल से ट्रैफिक गुजर रहा है। वाहनों की अधिकता के कारण बैराज रोड पर जाम लगना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें