विद्युत कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
बिजनौर/चांदपुर। बिजली कर्मचारियों का मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने एक अक्टूबर से तीन दिन का डिजिटल ई-मेल व्हाट्स एप भेजो आंदोलन शुरू किया है। कर्मचारी पचास हजार व्हाट्स एप सरकार व प्रबंधन को भेजेंगे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता दफ्तर के सामने मैदान में धरना दिया। निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। आंदोलन के जिला संयोजक पंकज कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने सरकार तथा प्रबंधन तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए एक अक्टूबर से डिजिटल आंदोलन शुरू किया है। हर कर्मचारी हर पांच मिनट में प्रबंधन को निजीकरण प्रस्ताव वापस लेने का ई-मेल या व्ह्ट्स एप करेगा। इस दौरान सीपी सिंह, अनिल पांडेय, कुंवर शर्मा, पंकज कुमार, र्हुल गौतम,सोनल शर्मा,हरिनाथ वर्मा ,इकराम ,अफजाल अहमद,संजीव कुमार जसवीर सिंह आदि रहे ।
वहीं चांदपुर में भी निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के कर्मचारी तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने तीन घंटे कार्यक्रम बहिष्कार किया।
तेजपाल सिंह की अध्यक्षता व सुभाष सिंह के संचालन में आयोजित विरोध प्रदर्शन जितेंद्र सिंह, सूर्यमणि कुशवाहा, आयुष रस्तोगी, मजहर अली आदि रहे।