फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर से हरिद्वार कोटद्वार गए 135 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर से हरिद्वार कोटद्वार गए 135 यात्री
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार से उत्तराखंड के लिए शुरू हुई उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा का पहले दिन बिजनौर से लगभग 135 यात्रियों ने लाभ उठाया। बृहस्पतिवार को बिजनौर बस अड्डे से तीन बसें उत्तराखंड के लिए रवाना की गईं। इनमें से दो बसें कोटद्वार और एक हरिद्वार के लिए भेजी गई। एआरएम विनोद कुमार मौर्य के अनुसार शासन ने पूरे प्रदेश में फिलहाल 100 बसें ही उत्तराखंड के लिए संचालित करने की अनुमति दी है। बिजनौर डिपो के खाते में तीन बसें उत्तराखंड भेजने के लिए तीन बसें आईं। सुबह करीब छह बजे बिजनौर बस अड्डे से तीन बसें रवाना की गई। बिना मास्क और सैनिटाइजर वाले यात्रियों को बसों में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। बिजनौर डिपो की हर बस में 52 यात्रियों के लिए सीट निर्धारित हैं। इनके सापेक्ष एक बस में करीब 35 यात्रियों ने ही हर बस में यात्रा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें