फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी, प्रशासन से वार्ता विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी, प्रशासन से वार्ता विफल
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासन की वार्ता विफल रही। कई संगठनों ने कार्य बहिष्कार को समर्थन दिया है। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है। कार्य बहिष्कार की वजह से टीकाकरण अभियान लगातार प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को बीस हजार लोगों को भी टीका नहीं लगाया जा सका।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को डीएम उमेश मिश्रा ने वार्ता के लिए बुलाया। संगठन के जिला मंत्री रोबिन व डीसीपीएम पूनम रानी ने वार्ता की। कर्मचारियों के अनुसार प्रशासन ने वैश्विक महामारी का हवाला देते हुए टीकाकरण में सहयोग देने की बात कही साथ ही सहयोग न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने प्रशासन ने बताया कि वे अपनी जान पर खेलकर काम करते हैं, लेकिन उन्हें कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें जेल भेजने की भी चेतावनी दी, लेकिन वे इससे डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संरक्षक हरिओम शर्मा व राज्य कर्मचारी परिषद जिला मंत्री देशराज सिंह ने भी समर्थन दिया है। धरने में मनीष कुमार, डॉ. अर्शी नाज, डॉ. हेमेंद्र, डॉ. विपिन, अमित खेड़ा, विवेक सैनी, रेखा पाल, अकरम, दीपक, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। जिले में टीकाकरण 28 हजार प्रतिदिन तक पहुंच गया था। जिसे 40 हजार करने की योजना थी, लेकिन कार्य बहिष्कार की वजह से टीकाकरण 20 हजार तक भी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें