फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगा एलटू वार्ड , कोरोना संक्रमित मरीजों को किया जाएगा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनेगा एलटू वार्ड , कोरोना संक्रमित मरीजों को किया जाएगा भर्ती
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला अस्पताल में एलटू वार्ड बनाया जा रहा है। इसमें शुरुआत में 42 बेड रहेंगे। बच्चों के लिए पीकू वार्ड और गंभीर रोगियों के लिए वेंटिलेटर अलग से रहेंगे। यहां मशीनों का ट्रायल आदि शुरू करा दिया गया है। हर संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है।
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने फिर से सभी की सांसें अटका दी हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि भीड़ को देखते हुए तीसरी लहर आएगी, लेकिन कुछ इससे इनकार कर रहे हैं। हालांकि शासन इसे लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल में एलटू वार्ड बनाया गया था। वर्तमान में यह खाली ही है। इस भवन को फिर से एलटू वार्ड के लिए आरक्षित कर दिया गया है। कोई भी मरीज आने पर उसे यहीं भर्ती किया जाएगा। एलटू वार्ड 42 बेड का रहेगा और जरूरत पड़ने से बेड की संख्या बढ़ाई जा सकती है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल पहले से ही लगातार चल रहा है। अस्पताल में वेंटिलेटर पहले ही आ गए थे, लेकिन उन्हें चलाने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ नहीं था। अब अस्पताल में स्टाफ को प्रशिक्षित कर दिया गया है। स्टाफ वेंटिलेटर को संचालित कर सकता है। जिला अस्पताल में 16 वेंटिलेटर हैं। इनके अलावा जिला अस्पताल में पोर्टेबल एक्सरे मशीन भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए भी 40 बेड तैयार
कोरोना की संभावित लहर से महिलाओं व बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा है। संक्रमित बच्चों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल में पीकू वार्ड भी बनाया गया है। इसमें 40 बेड रहेंगे। बच्चों के अभिभावकों को रखने के लिए भी अलग से व्यवस्था रहेगी। एसीएमओ डॉ. एसके निगम के अनुसार शासन के निर्देशों के अनुसार कार्य किया जा रहा है। लोग हर हालत में टीकाकरण कराएं। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें