ये सुंदर है। बिजनौर में करवाचौथ पर चुडियां खरीदती महिला। संवाद
बिजनौर। करवाचौथ की खरीदारी को लेकर बृहस्पतिवार को शहर के बाजार दिनभर गुलजार रहे। महिलाओं ने कपड़े, आभूषण, शृंगार और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। ब्यूटीपार्लरों पर देर रात तक मेहंदी लगवाने के लिए भीड़ रही।
महिलाओं ने हाथों पर तरह-तरह की डिजाइनों की मेहंदी लगवाई। पूरे दिन करवाचौथ की खरीदारी और मेहंदी लगवाने का सिलसिला चलता रहा। महिलाएं शुक्रवार को दिनभर व्रत रखेंगी और शाम चंद्रमा को देखने के बाद व्रत खोलेंगी। हालांकि एक सप्ताह पहले से महिलाएं करवाचौथ की खरीदारी करने बाजार पहुंच रही हैं। साड़ी, मंगलसूत्र, पायल, बिछुओं की अधिक खरीदारी हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक सदर बाजार, सिविल लाइन में ग्राहकों की काफी भीड़ नजर आई। सामान की खूब बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।
पत्नी को उपहार देने के लिए पुरुषों ने की खरीदारी
करवाचौथ पर पत्नी को उपहार देने के लिए पुरुषों ने भी बाजार में खरीदारी की। उन्होंने फोन, मंगलसूत्र, साड़ी सहित अन्य उपहार खरीदे।
सौंदर्य निखारने के लिए ब्यूटीपार्लर पहुंचीं महिलाएं
महिलाओं ने करवाचौथ से पहले अपने सौंदर्य को निखारने के लिए फेशियल, हेयरकट कराया। करवाचौथ को लेकर महिलाओं के चेहरों पर उत्साह और उमंग रही। दुकानदारों के चेहरे भी बिक्री बढ़ने से खिले नजर आए।
ये सुंदर है। बिजनौर में करवाचौथ पर चुडियां खरीदती महिला। संवाद
ये सुंदर है। बिजनौर में करवाचौथ पर चुडियां खरीदती महिला। संवाद