फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पर्यटकों को विदुरब्रांड के उत्पाद बेचेंगीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र शुरू होने के साथ ही पर्यटकों को अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए स्थानीय उत्पाद भी उपलब्ध होंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से यहां विदुर ब्रांड के उत्पादों की दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एनआरएलएम के अधिकारियों ने वन विभाग से संपर्क साधा है।
विज्ञापन


अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में हर साल पर्यटन सत्र के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों को स्थानीय स्तर पर उत्पाद उपलब्ध कराने और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। दुकान में एनआरएलएम से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की ओर से विदुर ब्रांड के तहत चाय, मसाले, साबुन, दोना-पत्तल आदि तैयार उत्पाद मिलेंगे।
गोविंद कुमार ने बताया कि अमानगढ़ में दुकान खुलने से पर्यटकों तक सीधे इन उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी। पर्यटन शुरू होने के साथ ही दुकान का उद्घाटन कराने की तैयारी है। इसके लिए एनआरएलएम के अधिकारी दुकान के लिए स्थान को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र शुरू होने के साथ ही दुकान का उद्धाटन कराया जाएगा। यहां समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद पर्यटकों को मिलेंगे। इससे महिलाओं की आय भी बढ़ेगी। -मनोज वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें