फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ महिला शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

Fri, 12 Sep 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाती उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की कार्यकर्ता। स्
विज्ञापन
बिजनौर। 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी पास करने की अनिवार्यता के आदेश से शिक्षकों में रोष व्याप्त है। शिक्षक इस अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला शिक्षक संघ ने इस आदेश के खिलाफ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एवं बीएसए को दिए। शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य करने का आदेश दिया गया है। इससे 30 से 35 वर्ष पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
इस आदेश से शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी कानून निर्मित या पारित होने की तिथि से लागू किए जाते हैं लेकिन भूतकाल से लागू नहीं होते हैं। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से 27 जुलाई 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी पास करने की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला शिक्षक संघ बिजनौर की जिलाध्यक्ष रुचिता सिंह, जिला महामंत्री वर्षा रानी, नीलम चौधरी, पारुल चौधरी, कामिनी गोयल, कहकशा रहीम, निधि राजपूत रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें