फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से निपटने के लिए तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से निपटने के लिए तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार के चुनाव में शरारती तत्वों के लिए महिलाओं को आगे कर झगड़ा फसाद कराना भी मुमकिन नहीं होगा। इसके लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। बाकायदा महिला पुलिस कर्मियों की दस क्यूआरटी का गठन हुआ है। जोकि मतदान केंद्रों के आसपास वाले घरों में महिलाओं का भी जमावड़ा नहीं लगने देंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने महिला क्यूूआरटी को ब्रीफ किया। पुलिस लाइन के सभागार में बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि मतदान वाले दिन महिला पुलिसकर्मियों को देखना होगा कि आसपास वाले घरों में महिलाओं की भीड़ जमा नहीं होने पाए। बताया कि शरारती तत्व महिलाओं को आगे कर झगड़ा फसाद करते हैं। कहा गया कि महिला मतदाताओं के लिए बनाए गए पिंक बूथों पर मतदान के दिन क्यूआरटी जरूर पहुंचेगी। वहीं, जिले में अन्य बूथों पर भी दौरा करती रहेगी। निर्देश दिए कि शालीनता के साथ भीड़ को हटाने का काम करें और व्यवस्थाएं बनवाएं। बता दें कि अबकी बार महिला क्यूआरटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें