फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीयत के समर्थन में सड़क पर उतरीं महिलाएं

Sun, 07 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर में शनिवार को तीन तलाक मामले को लेकर तहसील में प्रदर्शन करने पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर में मोदी सरकार पर तीन तलाक को लेकर शरीयत में दखलंदाजी का आरोप लगाते हुए मुस्लिम महिलाएं शनिवार को सड़कों पर उतर आईं। तहसील में प्रदर्शन कर उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


मुस्लिम महिलाएं पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद इकबाल के कराल रोड स्थित आवास पर एकत्र हुईं। इसके बाद शेख इस्लाह तंजीम के बैनर तले वे बिजनौर बाईपास रोड पर प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचीं। इनका नेतृत्व मोहम्मद इकबाल ने किया। महिलाएं हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लिए थीं। 

ज्ञापन में कहा गया है कि तीन तलाक को लेकर मुस्लिम समाज का उसमें एक ही पहलू दर्शाया जा रहा है। इससे मुस्लिम महिलाएं को मौलिक अधिकारों के हनन की आशंका है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में पक्ष रखने वाली मुस्लिम महिलाओं को भ्रमित करार दिया है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में फौजिया, समर जहां, इमराना परवीन, जैनब परवीन, शाजिया, सलमा, नाजिया, कैसर जहां, समरीन बानो, इरम जहां, नसरीन, तबस्सुम, शहाना, अलीशा, शमा, शाइस्ता आदि शामिल रहीं। महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें