बिजनाैर, अफजलगढ़। छठ पर्व के समापन के अवसर पर महिलाओं ने सलावतनगर तथा द्वारिकेश शुगर मिल सहित ग्रामीण क्षेत्र में पूजा अर्चना के बाद भगवान सूर्यदेव को अर्घ अर्पण कर समापन किया।
छठ पर्व पर समापन के अवसर पर चल रही चार दिन से पूजा अर्चना के पांचवें दिन शुक्रवार की प्रातः सूर्योदय के समय महिलाएं पूजा स्थल पर एकत्र हुईं। महिलाओं ने सलावतनगर तथा द्वारिकेश शुगर मिल परिसर में पानी में खड़े होकर भगवान सूर्यदेव की को जल अर्पण कर विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। साथ ही पुत्र, पति,परिवार सहित समाज की खुशहाली तथा शुद्धता के लिए उपासना करते हुए प्रार्थना की। इस मौके पर ममता सिंह, संगीता मिश्रा, मंजू सिंह, नूतन सिंह, शन्नो देवी, आशा देवी, विभा सिंह, मंजू सिंह, क्षमा अवस्थी आदि महिलाओं पूजा अर्चना में भाग लिया। इसके अलावा चीनी मिल के अध्याशी एसपी सिंह, अशोक कुमार, मानवेंद्र मिश्रा, पंडित सनातन त्रिपाठी, कुंदन सिंह, केके सिंह व संदीप श्रीवास्तव आदि सहित अनेक महिलाएं व पुुुरुष उपस्थित रहे।