बिजनौर में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को महाचौपाल महोत्सव में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा जिला समन्वयक उमा रानी, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक पूनम आनंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, परिवार परामर्श केंद्र सदस्य सुमन चौधरी, डा.चंद्रप्रभा गौतम, शोभा रानी, रूबी तोमर, समाज सेवा से जुड़ीं शिखा गुप्ता, साहित्य से जुड़ीं सुमन चौधरी, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने वालीं आशा लोकेश व कविता, टीकाकरण के लिए एएनएम पुष्पा देवी व मीना, परिवार नियोजन अभियान के लिए कुमकुम शर्मा, खेलों में नाम कमाने वालीं शीतल, आकांक्षा चौधरी, सामिया मेहर, चित्रा चौहान, सिद्धि राठी, अशविंदर कौर, ओडीएफ अभियान में सक्रिय योगदान देने वाली पूनम देवी, हलीमा, ममता, रेखा सैनी, कुसुमलता, महिला एवं बाल विकास अभियान के लिए दीपमाला, वेत्रलता शर्मा, गजाला परवीन, आशा त्रिपाठी, दिव्यांग जागरूकता से जुड़ी अनीता, समूह गठन से जुड़ी आयशा, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ममता, आजीविका मिशन से जुड़ीं सोनी, वित्तीय समावेशन से जुड़ी राखी, कृषि कार्यों से जुड़ी बेबी सिंह, देवेंद्र कौर, प्रवेश देवी, ममता, ओमवती, बालिका शिक्षा से जुड़ी राजुल त्यागी, अरूणा गर्ग, कर्तव्य निर्वहन के लिए रसोइयां सरोज देवी, सुमन देवी, कविता रानी, माया देवी, सविता देवी, बालिका शिक्षा उन्नयन के लिए प्रीति गुप्ता, संजू रानी, अनुराधा को सम्मानित किया गया। विधायक कमलेश सैनी ने सभी को सम्मानित किया।
किसानों ने बताया अच्छी पहल
भारतीय किसान यूनियन के विजयपाल सिंह व भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत भी किसानों के साथ महाचौपाल महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने किसानों के लिए लगाए गए स्टॉल पर जाकर अनेक जानकारी ली। उन्होंने बताय कि बिजनौर कृषि प्रधान जिला है। किसानों के लिए महाचौपाल महोत्सव का आयोजन कर अमर उजाला ने बहुत अच्छी पहल की है।
नृत्य, गायन व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी
अमर उजाला द्वारा महाचौपाल महोत्सव के आयोजन स्थल में नौ, दस व 11 मार्च को नृत्य, गायन व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होंगी। जो बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे शाम चार बजे तक मेला स्थल पर अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नरेंद्र सक्सेना से 09936096123 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
इनके लगे स्टॉल
महाचौपाल महोत्सव में रुचि इलेक्ट्रोनिक्स व कुमार इवेंटस के पुरूषोत्तम कुमार, अरशद, पप्पू, शशिबाला ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड रेनॉल्ट, जीओसी टीवी, ब्लू एंड व्हाइट डिटर्जेंट पाउडर, हंस कृषि यंत्र, जेके टायर, श्री साईं डीजल एंड जनरेटर्स, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, एशियन मोटर, मैसियो रूटावेटर, आधुनिक क्रॉप केयर, पाराशर मशीन एंड ट्रैक्टर्स, मैसर्स श्रीराम मोटर्स, सिंह ट्रैक्टर्स, उत्तम शुगर मिल, वेब शुगर मिल, धामपुर शुगर मिल, कृषि विभाग, रोडसे फार्मासूटिकल, पंजाब नेशनल बैंक, नेडा, कार्यालय आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, उद्यान विभाग, आईडब्ल्यूएमपी, उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद, गन्ना विकास परिषद, पंचायती राज आदि के स्टॉल लगाए गए हैं।