परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात मुकुल ने रूबी की गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को छिपाने के लिए बिना किसी को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर डाला। जब पड़ोसियों से सूचना मिली तो मृतका के परिजन पुलिस के साथ श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन तब तक केवल अस्थियां ही शेष थीं।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से अस्थियां जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मुकुल चौहान और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।