फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला को गोली मारकर किया घायल, पति सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Nov 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। मोहल्ला काजीजादगान में दुकान पर बैठी महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पति सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीजादगान निवासी अरशी जमाल पुत्री स्वर्गीय अतीक अहमद रविवार की सुबह अपने घर पर परचून की दुकान पर बैठी हुई थी। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार तभी उसका पति उस्मान व एक अन्य व्यक्ति आए तथा उस पर गोली चला दी। गोली महिला की पीठ में लगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि महिला का पति के साथ विवाद चल रहा है। करीब आठ-नौ महीने से वह अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें