फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: महिला की चुनरी से गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव; पास में रोती मिली डेढ़ साल की मासूम

Wed, 23 Sep 2026 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के नूरपुर में गन्ने के खेत में करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिला। गले में दुपट्टा लिपटा था और शव पर झुलसने के निशान मिले। पास में मिली डेढ़ साल की बच्ची को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
बिजनौर में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपुर  में बुधवार को मुरादाबाद हाईवे से रामगंगा पोषक नहर होते हुए नोसोनगर जाने वाले मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। महिला के गले में दुपट्टा लिपटा था और शव पर आग से झुलसने के निशान मिले। शव के पास करीब डेढ़ साल की बच्ची बैठी रो रही थी। पुलिस प्रथमदृष्टया गला घोंटकर हत्या और पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की कोशिश की आशंका से जांच कर रही है।

विज्ञापन


गन्ने के खेत में पड़ा मिला महिला का शव
बुधवार को गांव गोहावर जैत के ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोहावर जैत निवासी ध्यानपाल सिंह पुत्र नौभार सिंह के गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। शव के पास ही एक छोटी बच्ची बैठी रो रही थी। यह देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: मौसम: दिन में गर्मी, रात में राहत; 26-27 सितंबर को बारिश के आसार, 35 डिग्री के आसपास पहुंचा तापमान
विज्ञापन

 

गले में लिपटा मिला दुपट्टा
महिला के गले में दुपट्टा लिपटा मिला। वहीं, शव पर आग से झुलसने के निशान भी पाए गए। प्रथमदृष्टया पुलिस महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने और इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश किए जाने की आशंका से जांच कर रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बच्ची मेडिकल कॉलेज रेफर
महिला के शव के पास मिली बच्ची को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस बच्ची की पहचान और महिला से उसके संबंधों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्ची को घटनास्थल पर कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया।

शव की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क करने के साथ महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों की मदद से भी घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें