फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला घायल
विज्ञापन

नजीबाबाद। जाको राखे साईयां मार सके न कोय.. कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब चालक की सूझबूझ से एक महिला मालगाड़ी के इंजन से टकराकर पटरी के बीच गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक चालक ने ट्रेन रोकी तब तक मालगाड़ी के इंजन सहित तीन डिब्बे महिला के ऊपर से गुजर चुके थे।
विज्ञापन

शनिवार को नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव अजोपुरा रानी निवासी 45 वर्षीय संतेश्वरी किसी काम से नजीबाबाद आई थी। सुबह लगभग 10 बजे महिला नजीबाबाद के डबल फाटक फ्लाई ओवर के नीचे अपने गांव जाने के लिए डाउन लाइन से पैदल रायपुर तिराहे की ओर जा रही थी। अचानक पीछे से मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी के चालक द्वारा हार्न बजाने पर जब महिला नहीं हटी तो मालगाड़ी चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। मालगाड़ी जब तक रुकती तब तक महिला पटरी के बीच में इंजन से टकराकर गिर गई। इंजन सहित तीन डिब्बे भी उसके ऊपर से गुजर गए। क्षेत्रवासियों ने पटरी के बीच पड़ी गंभीर रूप से घायल महिला को मालगाड़ी के नीचे से निकाला। सूचना मिलने पर 112 एंबुलेंस और जीआरपी दरोगा शिव सिंह स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल संतेश्वरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें