फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देवी दर्शन का झांसा देकर महिला से ठग लिए टॉप्स और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। नगर में ठगी का मामला एक बार फिर सामने आया है, जहां देवी दर्शन कराने का झांसा देकर दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से सोने के टॉप्स और मोबाइल फोन ठग लिया। इससे पहले भी एक महिला से बीस हजार रुपये ठगे जाने का मामला हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला हिंदू चौधरियान तराई रियासत निवासी गीता पाल, पत्नी सुरेश पाल, मुरादाबाद रोड स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार दोपहर वह ड्यूटी से घर लौट रही थीं। रास्ते में वह सरकारी अस्पताल पर दवाई लेने के लिए रुकीं। दवाई लेकर जब गीता पाल अस्पताल से बाहर निकलीं, तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति मिले। दोनों ने उन्हें देवी के दर्शन कराने का झांसा दिया और बातचीत में उलझाकर उनके कानों से सोने के टॉप्स और मोबाइल फोन ले लिए। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे।
पीड़िता ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी और थाने में तहरीर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे पहले भी बैंक से रुपये निकाल कर ले जा रही एक महिला से भी दो व्यक्तियों ने पैसे ठग लिए थे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें