फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। गांव शेरनगर नरैनी में शनिवार को 50 वर्षीय कांता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी विवाहित बेटी रोहिनी शर्मा ने अपने पिता और भाई पर मां को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कृष्ण दत्त शर्मा और कांता देवी पिछले आठ माह से नगीना की आजाद कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। दंपती के सात बेटियां और एक बेटा है। शनिवार दोपहर दंपती नगीना से गांव शेरनगर नरैनी स्थित अपने घर पहुंचे। इसके करीब डेढ़ बजे कांता देवी की मौत हो गई। रोहिनी शर्मा ने घटना की सूचना डायल 112 और कोतवाली देहात पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुनील सहरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस उपाधीक्षक नगीना आलोक कुमार ने बताया कि मृतका की पुत्री की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। पुलिस को तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें