फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार के हमले में महिला की मौत

Sun, 18 May 2025 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलीलपुर क्षेत्र में गुलदार के हमले में मरने वाली महिला समीना का फाइल फोटो
विज्ञापन
जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। गांव सब्दलपुर तेली में रविवार शाम गुलदार ने चारा लेने खेत पर गई समीना पर हमला कर मार डाला। गुलदार के हमले से बढ़ते मौत के आंकड़ों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है।
विज्ञापन

जलीलपुर क्षेत्र के गांव सब्दलपुर तेली निवासी महिला समीना (50) पत्नी अनीस शाम करीब चार बजे खेत पर चारा लेने गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाश करते समय समीना का शव गांव के नजदीक पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार शव का गले से ऊपर का हिस्सा खाया हुआ था। पूरे शरीर पर गुलदार के पंजों के निशान थे। गुलदार के हमले से महिला की मौत की खबर से मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुलदार हमले से महिला की मौत होने से गांववासियों में रोष है।
पूर्व में हुए गुलदार के हमले

करीब छह माह पूर्व चांदपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर में गुलदार ने ग्रामीण को मार डाला था। करीब ढाई माह पूर्व गांव चौंधेड़ी में गुलदार ने चारा लेने गई महिला को मार डाला था।। गांव सिसौना में भी गुलदार ने महिला का मार डाला था। गांव पिलाना में गुलदार के हमले से महिला की मौत हो गई थी। गांव हैजरपुर में हमलाकर किसान को घायल कर दिया था। गांव पीपलसाना में गुलदार ने मजदूर पर हमला कर घायल कर दिया था। गांव फैजपुर के जंगल में खेत में गन्ना काट रही महिला पर हमला कर गुलदार ने महिला को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें