धामपुर्र। ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
गांव पीपलसाना निवासी वीर सिंह सोमवार देर रात पत्नी संतरेस (45) के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे । गांव सेढ़ा के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर में पत्नी की मौत हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायल वीरिसंह का सीएचसी में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने वीर सिंह की हालत को भी चिंताजनक बताया है। चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।