नजीबाबाद के गांव चौगांवा में दौड़ विजेताओं को पुरस्कृत करते आयोजक।
- फोटो : NAZIBABAD
जलालाबाद/नजीबाबाद। गांव चौगांवा में आर्मी लवर्स दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पाडला के अवनीश ने 1600 मीटर दौड़ खिताब जीता।
सेना में युवाओं को जाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जलालाबाद क्षेत्र के गांव चौगांवा में आर्मी लवर्स दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक रवि और मनीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में 50 से अधिक धावकों ने भाग लिया। 1600 मीटर दौड़ में गांव पाडला निवासी अवनीश कुमार ने प्रथम, नजीबाबाद के आशु ने द्वितीय और पाडला निवासी भूरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि चौधरी गजेंद्र सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।
नजीबाबाद के गांव चौगांवा में दौड़ के लिए तैयार युवक।- फोटो : NAZIBABAD