‘अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न बंद हो’
बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में अतिक्रमण और जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यापारियों के प्रति प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो व्यापारी आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा। इस अवसर पर व्यापारी वर्ग से चुने गए भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया।
मंगलवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन प्रशासन किसी न किसी बात को लेकर व्यापारियों का शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा कि कभी जीएसटी के नाम पर परेशान किया जाता है, तो कभी अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जाता है। व्यापारी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके बावजूद व्यापारियों को तंग किया जाता है। इस दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर लघु व मध्यम वर्गीय व्यापारी को समाज से जोड़ने की शपथ दिलाई गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, सुरेंद्र कपूर, विनीत राजपूत, राजेश गोयल, पंकज सैनी, जितेंद्र सिंह, विकास बालियान, संजीव अग्रवाल, राजीव शर्मा, पंकज शर्मा, अनुपम गर्ग आदि मौजूद रहे।
पंजाबी युवक-युवती सम्मेलन 22 को
बिजनौर। पंजाबी सभा बिजनौर के संरक्षक सुरेंद्र कुमार कपूर एवं अध्यक्ष लक्की चोपड़ा ने बताया कि पंजाबी बिरादरी सभा ट्रस्ट मेरठ के तत्वावधान में 22 दिसंबर को एसजीएम गार्डन लाल कुर्ती मेरठ कैंट में सुबह दस से शाम चार बजे तक 18 वें पंजाबी रिश्ते नाते परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।