फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर से गिरकर महिला की मौत, मेले से लौट रही थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव जटपुरा में ट्रैक्टर को गड्ढे से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिरने से ट्रैक्टर पर बैठी महिला बबीता (36 वर्ष) पत्नी सुरेंद्र निवासी दुलीचंदपुर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में शोक छा गया। महिला गांव के लोगों के साथ गंगा स्नान मेले से वापस लौट रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव दुलीचंदपुर निवासी बबीता (36 वर्ष) पत्नी सुरेंद्र सिंह अपने परिजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से बेरखेड़ा स्थित रामगंगा घाट पर लगने वाले मेले में गई थी। जब शाम करीब 5 बजे यह लोग वापस लौट रहे थे, जैसे ही यह लोग जटपुरा के पास पहुंचे, सड़क पर हो रहे गड्ढे से ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिससे ट्रॉली में बैठे दो-तीन लोग छिटक कर नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसे में बबीता गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन बबीता को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जहां परिजन बबीता को काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में शोक छा गया। मृतक ने अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें