फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पति की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर महिला ने किया हंगामा

Sat, 25 May 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर की रहने वाली एक महिला की शादी गौतमबुद्ध नगर नोएडा के दनकौर निवासी सुहैल उर्फ राजा के साथ हुई थी। जिसका अपने पति और ससुरालियों सें काफी समय से विवाद चल रहा है। महिला ने पति पर घरेलू हिंसा केस दर्ज करा रखा है। इस मामले में वारंट जारी हुए थे। मामले में पति की गिरफ्तारी के लिए महिला ने सड़क पर हंगामा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला एसपी कार्यालय पहुंच गई। महिला ने कार्रवाई की मांग को लेकर खूब हंगामा किया। एसपी कार्यालय के सामने महिला सड़क पर लेट गई। एसपी कार्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे हटाने का प्रयास किया। महिला उनसे भी उलझ गई। काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। बाद में जबरन महिला को गाड़ी से थाने ले जाया गया। जहां पर उसे समझा-बुझाकर महिला थाना भेज दिया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें