फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 25 मई से नौ तपा, भीषण गर्मी झेलने के लिए रहे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- वैसाख माह में ही सूर्य देव के ताप ने लोगों को कर दिया बेहाल
विज्ञापन

- 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को रहा
- 27.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सूर्य देव का ताप लगातार बढ़ रहा है। बिजनौर में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। कहने का मतलब, वैसाख माह में ही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इसके बाद ज्येष्ठ मास लगेगा। ज्येष्ठ माह में नौ दिन ऐसे होते हैं, जिसमें भीषण गर्मी पड़ती है, इन्हें नौतपा के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 25 मई से नौतपा शुरू होंगे और दो जून तक रहेंगे।


जिले में तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। अब नौ तपा में गर्मी अधिक झुलसाएगी। पिछले साल नौ तपा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उस समय जिले में झमाझम बारिश हुई थी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मगर, इस बार अभी तक बारिश नहीं हुई है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साल 2024 में नौ तपा 25 मई से शुरू होकर दो जून तक चलेगा। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि नौ तपा में सर्वाधिक तापमान रहता है। जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें