बिजनौर में एक होटल में पति के साथ पकड़ी गई गैर महिला को पीटती पत्नी और उसकी बहनें।
- फोटो : BIJNOR
होटल में पकड़ी महिला को पीटा, हंगामा
बिजनौर। बिजनौर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में एक महिला के साथ पकड़े गए युवक को लेकर खूब हंगामा हुआ। दूसरी महिला ने होटल में अपनी बहनों के साथ पहुंचकर महिला की पिटाई कर दी। इस दौरान युवक भाग निकला, पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
रविवार को नजीबाबाद की एक महिला ऋषिकेश से अपने तथाकथित पति के साथ सिविल लाइन स्थित एक होटल में आई थी। महिला को युवक की मुंहबोली बहन ने अपनी बहनों के साथ पकड़ लिया और खूब हंगामा किया। इस दौरान युवक वहां से भाग निकला। किसी ने इस घटना की वीडियो बना ली। हंगामा होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक नजीबाबाद की पकड़ी गई महिला व ऋषिकेश से उसका कथित पति का आपस में विवाद चल रहा है। महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। रविवार को समझौते के नाम पर महिला को पति ने होटल में बुलाया था। तभी युवक की मुंहबोली बहन अपनी बहनों के साथ वहां पहुुंच गई और होटल में मौजूद महिला के साथ मारपीट की। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पिटने वाली महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मारपीट करने वाली युवक की मुंहबोली बहनों का शांति भंग में चालान किया है।