फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर सैदू में महिला को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर सैदू में महिला को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। गांव शाहपुर सैदू में एक महिला को घर से खींच कर जेठ और उसके बेटों ने लाठी-डंडों से पीटकर बेहोश कर दिया। सड़क पर गिरा कर महिला की पिटाई करने का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
गांव शाहपुर सैदू निवासी चंद्र प्रकाश का अपने बड़े भाई सुखबीर से ट्रैक्टर को लेकर विवाद चल रहा था। सुखबीर और उसके दो बेटों ने चंद्र प्रकाश की पत्नी दीपा पर ट्रैक्टर की लाइट तोड़ने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। सुखबीर अपने बेटे दीपक और सत्य प्रकाश के साथ मिलकर छोटे भाई की पत्नी को घर से बाहर खींच लाया। उन्होंने महिला को सड़क पर गिरा कर लाठी-डंडों से पीट कर बेहोश कर दिया। महिला को पिटता देख मोहल्ले के तमाम लोग भी आ गए, लेकिन किसी ने महिला को आरोपियों से छुड़ाने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो थाना पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह भी गांव पहुंच गए और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। एसपी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें