फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नसबंदी शिविर में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित नसबंदी शिविर के दौरान एक महिला द्वारा सर्जन चिकित्सक पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल मच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी में नसबंदी शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र से आई एक महिला भी नसबंदी कराने पहुंची थी। महिला का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान सर्जन चिकित्सक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटना के बाद वहां मौजूद किसी ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से चर्चा में आ गया। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि शिविर के दौरान एक आशा कार्यकर्ता द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही थी, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें