अवैध शराब बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार
धामपुर। पुलिस ने दुल्हेंडी के दिन शराब बंदी के दौरान अपने घर पर अवैध रूप शराब बेचने के मामले में छापा मार कर महिला को गिरफ्तार किया है। उसके घर से शराब की 15 पेटियां बरामद की हैं। जबकि आरोपी पति फरार हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव व होली के पर्व पर अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरकड़ा चकराजमल में छापा मारा तो पूनम पत्नी निपेंद्र अपने घर से शराब की बिक्री करते पकड़ी गई। पुलिस ने पूनम को गिरफ्तार कर लिया। पूनम का पति निपेंद्र भनक पाते ही मौके से फरार हो गया। बताया गया कि निपेंद्र शराब की दुकान पर सेल्समैन है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। बताया गया कि पुलिस ने शराब की 15 पेटी बरामद की हैं।