फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर में भव्यता के साथ निकला गीले व सूखे रंग का जुलूस

विज्ञापन
जुलूस में शामिल लोगों को रंग में सराबोर करते युवक। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
भव्यता से निकला गीले, सूखे रंग का जुलूस
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में होलिका दहन के बाद सोमवार को दुल्हैंडी का ऐतिहासिक गीले व सूखे रंग का जुलूस निकला। श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलूस का शुभारंभ विधायक अशोक राणा, पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, समाजसेवी जितेंद्र शर्मा बबलू आदि ने किया। जुलूस के संपन्न होने के बाद फल चौक से मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया से गीले रंग का जुुलूस शुरू हुआ। इस जुलूस में नगर के हर मुहल्ले की गीले रंग की गाड़ियां एकत्र होती हैं और निर्धारित मार्गों से होती हुई अपने मुहल्लों में पहुंचकर जुलूस का समापन करती हैं। समिति के अध्यक्ष रवि चौधरी, शेखर अग्रवाल प्रमोद मिश्र, डॉक्टर शंकर लाल शर्मा आदि मौजूद रहे। जुलूस में दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, एलडीवी के डायरेक्टर महेंद्र धनौरिया, भूपेंद्र सैनी, दिनेश चंद्र अग्रवाल, नवीन, पीयूष अग्रवाल, लवी शर्मा, विनीत कौशिक, राकेश चौधरी, मनोज कात्यायन, नवचेतन शर्मा, विजय जैन, संयम जैन, वीरेंद्र रस्तोगी, विभू बंसल, लाला लाजपत राय मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें