फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के साथ पक्षपात नहीं

Fri, 06 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिलाधिकारी जगतराज ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही महकमे के विभागीय अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी राजनीतिज्ञ दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता  लागू कर दी गई है। उसका कड़ाई के साथ पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि जिले में पार्टी के बैनर, होर्डिग, वाल पेटिंग आदि लगे हुए हैं,  उन्हें तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि उनके द्वारा पोस्टर नहीं हटाए जाते हैं और जिला प्रशासन उसे हटवाएगी तो उसके खर्चे का भर संबंधित पार्टी प्रत्याशियों के व्यय में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल जनसभाओं और चुनावी  कार्यक्रमों के लिए पूर्व में अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। 
जिलाधिकारी  ने सभी राजनैतिक प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी दलों के प्रत्याशियों तथा प्रतिनिधियों के साथ  समान व्यवहार किया जाएगा और किसी भी स्तर पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली है। उनकी ओर से की जाने वाली सभी गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी  नजर है। उन्होंने कहा कि चुनाव में लोभ, दबाव, लालच, प्रलोभन  आदि किसी भी क्रिया का किया जाना दंडनीय है। उन्होंने यह भी बताया कि  प्रशासन द्वारा वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष उड़न दस्तों का गठन किया गया है। दस्ते वाहनों की तलाशी के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 50 हजार से अधिक केश पाए जाने पर धनराशि  को जब्त कर लिया जाएगा। जब्तशुदा धनराशि को इनकम टैक्स विभाग को उपलब्ध  करा दिया जाएगा।   इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  सुरेंद्र राम, प्रशासन मदन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अनुजसिंह, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट/जिला  सूचना अधिकारी विजय पाल सहित अन्य अधिकारी तथा सभी राजनैतिक दलों के  प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें