फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराकर ही लेंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को हराकर ही लेंगे दम, सभी का सहयोग जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी कोरोना वायरस को मात देने के लिए रात दिन कड़ी मेहनत के साथ लगे हैं। लेकिन लोग कुछ लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सभी को कोरोना योद्धाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए और उनका हर प्रकार से सहयोग करना चाहिए, जिससे कोरोना के विरुद्ध जंग जीती जा सके।
जिला अस्पताल के जनरल फिजीशियन राधेश्याम वर्मा ने बताया कि देश ही नहीं, पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। लॉकडाउन हम सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है, लेकिन कुछ लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सभी को एकजुट होकर इसे जीतना है।
विज्ञापन

डा. अंकित चौधरी का कहना है कि कोरोना महामारी से पार पाने के लिए सभी को चिकित्सकों और इससे फाइट करने में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए, जिससे जल्द से जल्द इस महामारी से छुटकारा मिल सके। लेकिन कुछ लोग चिकित्सकों से अभद्रता करने से भी बाज नहीं आ रहे, जो बेहद ही दुख का विषय है। ऐसा करने से चिकित्सकों और स्टाफ की हिम्मत टूटती है।
फार्मासिस्ट सुधीर कुमार के अनुसार कोरोना से जंग लड़ने में वह चिकित्सकों के कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। सैंपल से लेकर उपचार करने तक में चिकित्सकों का बराबर साथ देते हैं। उन्होंने बताया कि उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ कोरोना को हराना है।
विज्ञापन

सफाईकर्मी विजय पाल सिंह ने बताया कि वह जिला अस्पताल की साफ-सफाई से लेकर सैनिटाइज तक करने का काम करते हैं। साथ ही अपने अफसरों के निर्देशों का पालन करते हैं। उन्होंने बताया कि वह चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के साथ ड्यूटी को बखूबी अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें