ऑक्सफोर्ड स्कूल में आनलाइन कक्षाएं प्रारंभ
बिजनौर, नहटौर। ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकें डरी स्कूल में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आनलाइन कक्षाएं शुरू की गईं।
स्कूल की प्रधानाचार्या लीना सिंघल ने बताया की स्कूल बंद हुए एक महीना हो चुका है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसी के चलते सीबीएसई ने ऑनलाइन क्लास शुरू करने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में ऑक्सफोर्ड स्कूल में ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था शुरू करा दी गई है। इसमें कक्षा वार अलग - अलग विषयों के शिक्षक क्लास ले रहे हैं। बोर्ड कक्षाओं को देखते हुए विशेष रूप से 10वीं व 12वीं के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पर अधिक जोर दिया जा रहा है।
प्रधानाचार्या लीना सिंघल के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप और जूम एप (विडियो कांफ्रेंसिंग एप) के जरिए कम्युनिटी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पढ़ाई शुरू कराई गई है। इसमें शिक्षकों द्वारा अपनी कक्षाओं के बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें सभी बच्चों को नोट्स, ऑडियो और वीडियो लेक्चर भेजे जा रहे है जिन्हें पढ़ने के बाद एक निश्चित समय पर पूरी क्लास के बच्चे जूम एप के जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ जाते है। इस दौरान अपने शीर्षक से किसी भी प्रकार के प्रश्न या परेशानी होने पर उसका हल पूछा जाता है।