अफजलगढ़ में नगर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर बुधवार को प्रशासन की ओर से शुरू अभियान के दौरान व्यापारियों और एसडीएम में नोकझोंक हुई। एसडीएम ने कहा प्रशासन किसी भी दशा में सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होने देगें । जो ऐसा करता मिलेगा। उस पर जुर्माना ठोका जाएगा। व्यापारियों ने एसडीएम पर अभियान के दौरान भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया।
प्रशासन नगर की सड़कों पर बढ़ रहे अतिक्रमण को दूूर कराने को सख्ती के साथ पालन कराने का प्रयास कर रहा है। मगर व्यापारियों की ओर से अपेक्षानुरूप सहयोग नहीं मिलने से प्रशासन हांफता नजर आ रहा है। एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने पालिका और पुलिस की टीम को लेकर स्वयं अतिक्रमण हटवाने को नगर में पहुंचे। पैदल चल कर उन्होंने अस्थाई अतिक्रमण को दूर तक खत्म कर दिया।
बुधवार को पालिका कर्मियों ने जेसीबी मशीन से रामलीला मैदान से शिव मंदिर चौराहे तक दुकानों के बाहर निकली सीढ़ियों, स्लैब को ध्वस्त कर दिया। इस बीच कुछ व्यापारियों की एसडीएम से नोकझोंक भी हुई। एसडीएम ने कहा जो भी अतिक्रमण करने का प्रयास करेगा या स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएगा।
उस पर 50 हजार तक का जुर्माना ठोका जाएगा। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण हटवाने में भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया। एसडीएम सत्येंद्र कुमार, तहसीलदार जगन्नाथ सिंह नायब नीरज शर्मा, ईओ सुरेंद्र सिंह, जेई राम बहादुर मौर्य, राजवीर सिंह, सीओ यशपाल सिंह, कोतवाल अजयकुमार गौतम, एसओ रेहड़ प्रेम चंद शर्मा भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। उधर, धामपुर में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती का कोई असर नहीं हो रहा है। एसडीएम ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की ।