फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटओवर ब्रिज का कराएंगे निर्माण : हाजी तसलीम

विज्ञापन
नजीबाबाद में विधायक बनने पर स्वागत करते नागरिक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
फुटओवर ब्रिज का कराएंगे निर्माण : हाजी तसलीम
विज्ञापन

नजीबाबाद। विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद से तीसरी बार विधायक बने हाजी तसलीम अहमद ने जन समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और जनता के बीच रहकर विकास कार्यों को कराने का आश्वासन दिया। विधायक का नजीबाबाद लौटने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर स्वागत किया। विधायक के आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद के सपा-रालोद गठबंधन से भारी मतों से विजयी हुए हाजी तसलीम अहमद का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नजीबाबाद लौटने पर भव्य स्वागत किया। विधायक ने मीडिया कर्मियों से मुलाकात में नगर की प्रमुख जनसमस्या मालगोदाम पर फुटओवर ब्रिज बनवाने, विधानसभा क्षेत्र के नदी उफान प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क मार्ग और कटान से सुरक्षा की आवाज शासन तक बुलंद रखने और गंगाजुमनी सद्भाव को कायम रखने की जानकारी दी। विधायक के आवास पर औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, कारोबारियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर हाजी तसलीम अहमद को भारी मतों से विजयी होने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें