फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शर्मा गुट के आंदोलन का करेंगे बहिष्कार’

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र शाही के आह्वान पर 14 सितंबर को प्राथमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ होने वाले आंदोलन का विरोध किया है। कहा कि वह इस आंदोलन का बहिष्कार कर रोज की तरह से स्कूलों का संचालन करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से समय से स्कूल पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुधीर चौहान का कहना है कि प्राथमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश आह्वान पर शिक्षकों की ओर से सरकार के खिलाफ 14 सितंबर को आंदोलन करने का एलान किया गया है। पर वह इस आंदोलन को कोई समर्थन नहीं देंगे। पठन-पाठन कार्य पर किसी प्रकार से आंच नहीं आन देंगे। उधर श्री राजू दास महाराज शिक्षामित्र उत्थान मंच के जिलाध्यक्ष अतीक खान ने भी धरने का बहिष्कार किया है। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री केशव त्यागी, जिला महामंत्री मो. बाइज, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, पवन चौहान, आदेश कुमारी, रविता रानी, बबीता रानी, अनुज कुमार चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें