गन्ना समिति सचिव को ज्ञापन सौपते भाकियू भानु गुट कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
मांग पूरी न होने पर करेंगे आंदोलन
बिजनौर, धामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का जल्द निदान न किए जाने पर आंदोलन को चेताया।
ब्लाक अध्यक्ष विजय पाल सिंह, प्रेम राज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सचिव से मिलकर छोटे किसानों को जल्दी पर्ची उपलब्ध कराने, सामान्य गन्ने की पेड़ी की पर्ची तुरंत किसानों को दिलाई जाने, किसानों को मनचाहे चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति कराने की आजादी दिलाने की मांग की है। बताया कि किसानों की दूसरे क्षेत्रों की चीनी मिलों में गन्ने के बेचने की आजादी न होने से उनका उत्पीड़न हो रहा है। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में कराने और यदि निर्धारित अवधि में नहीं हो पाता है तो ब्याज सहित पेमेंट कराने की मांग की है। चेताया कि यदि उनकी मांग पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। सचिव ने किसानों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद निदान का भरोसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में दिलीप सिंह, लेखराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, लोमेश कुमार, कन्हैया, सुरेंद्र सिंह, संतोष कुमार रहे।