फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगा मरीजों का उपचार कर रहे चिकित्सक और कर्मचारी

विज्ञापन
सीएचसी में मास्क लगाए खड़े अस्पताल कर्मचारी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मास्क लगा मरीजों का उपचार कर रहे चिकित्सक और कर्मचारी
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस से निपटने को अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। जो भी अस्पताल में मरीज स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आ रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा उन्हें कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए मुंह, कान और आंखों को न छूने। हाथों को बार-बार साबुन से धोने की सलाह दे रहे हैं। अस्पताल के सभी अधिकारी और कर्मचारी मास्क लगाकर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। अन्य लोगों को भी सलाह दे रहे हैं कि वह भी मास्क लगाकर घर से बाहर जाएं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। हाथ न मिलाएं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ओपी यादव ने बताया कि अस्पताल के सभी चिकित्सक आने वाले मरीजों को एक जैसी सलाह दे रहे हैं। उनको हाथ धोने के तरीके बताए जा रहे हैं। वायरस से घबराए नहीं। खुद बचें और सब को बचाने का प्रयास करें। यह वायरस एक फ्लू जैसी बीमारी फैलाता है। बुखार रहना, खांसी आना और सांस लेने में तकलीफ महसूस देना कोरोना के लक्षण हैं। किसी को ऐसा महसूस होता है तो वह अविलंब सरकारी अस्पताल में अपना उपचार कराएं। प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क उपचार किया जाएगा। अभी तक सीएससी में कोरोना वायरस से संबंधित किसी प्रकार का कोई भी संदिग्ध रोगी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें