फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घरों के आसपास विचरण कर रहे वन्यजीव

विज्ञापन
वन्यजीव घरों के आसपास बेखौफ विचरण कर रहे वाली खबर का फोटोपुराना कालागढ़ में घरों के आसपास चर
विज्ञापन
कालागढ़। क्षेत्र की आबादी में वन्यजीव घरों के आसपास बेखौफ दिन में ही विचरण कर रहे हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर वन्यजीव सूखासोत के रास्ते पुराना कालागढ़ व इस्लामनगर बाजार में पहुंच जाते हैं, जिनकी वीडियो बनाकर लोग वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन


कालागढ़ में वन्यजीव यूं तो कभी नजर आ जाते हैं। अब यहां यह जीव रहने वाले लोगों के बीच इस तरह से विचरण कर रहे हैं कि उन्हें किसी से खौफ नही है। पुराना कालागढ़ निवासी शमशुद्दीन अंसारी, मौहम्मद शानू, फय्याज अहमद अंसारी, आसिफ अहमद आदि का कहना है कि सुबह और रात में तो बाघ व गुलदार तक आ रहे हैं। दिन में हिरण व चीतल घरों के आसपास ही दिख रहे हैं। अब यहां सतर्कता से घरों से बाहर निकलना पड़ता है। नागरिकों हाजी रईस अहमद, महबूब अली, विनोद धारियावाल आदि ने वन विभाग से वन्यजीवों को वनों में ही बनाए रखने की मांग की है।
कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली के अनुसार कालागढ़ की सीमा पर वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र लगा है। वनों में वन्यजीव चरते हुए आगे आ जाते हैं। ऐसे में सतर्कता बरती जानी चाहिए। गश्ती दलों को निर्देशित किया गया है कि गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें