सामने आई एक रिकॉर्डिंग
पति की मौत के कुछ दिन ही वह जहरीला पदार्थ खरीद कर ले आई थी। एक रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ जीने मरने की बात कह रही है। इसके साथ ही पति से किए गए वायदे को वह पूरा करने की बात कह रही है।
ससुरालियों पर मारने का आरोप
उधर, मायकेवालों की कुछ महिलाओं ने हंगामा भी किया और ससुरालियों पर मारने का भी आरोप लगाया। कुछ देर तक शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाने दिया। बाद समझाने पर महिलाएं शांत हुई। कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।