फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा मार्ग का होने लगा चौड़ीकरण, सरपट दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनवरी में निर्माण के लिए हो गया था टेंडर, विवादों में उलझा था मार्ग
विज्ञापन

- सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर की जानी है दस मीटर




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आखिरकार नूरपुर स्योहारा मार्ग का चौड़ीकरण होने लगा है। साल 2026 तक निर्माण पूरा किया जाना है। सड़क बनने के बाद ट्रैफिक सरपट दौड़ने लगेगा। दरअसल, बरसात और एनओसी के फेर में महीनों से निर्माण अटका हुआ था।
नूरपुर से राजा का ताजपुर होते हुए स्योहारा तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई फिलहाल सात मीटर है। इस सड़क पर वाहनों का दबाव ज्यादा है। करीब 13 हजार वाहनों की आवाजाही रोजाना होती है। इसके चलते सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर दस मीटर करना जरूरी हो गया था।
विज्ञापन

पिछले साल प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस साल जनवरी में निविदा प्रक्रियाएं पूरी कर लीं गईं थी। फरवरी मार्च में काम चालू हुआ भी। मगर, किन्हीं कारणों से बीच में रुक गया था। अब इस सड़क का चौड़ीकरण का काम चालू कर दिया गया है।

मेरठ से सीधे जुड़ रहा है स्योहारा और उत्तराखंड का जसपुर
चांदपुर से हस्तिनापुर और मेरठ से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल बना हुआ है। वहीं, चांदपुर से नूरपुर-स्योहारा होते हुए उत्तराखंड के जसपुर तक आने जाने वाले वाहनों भी इधर से ही गुजरेंगे। इसके चलते स्योहारा से नूरपुर तक की सड़क की चौड़ाई बढ़ाया जाना जरूरी हो गया था।
ताजपुर में सीसी रोड के साथ साथ नाली निर्माण भी होगा


ताजपुर की आबादी में बनेगी सीसी रोडजलभराव के चलते राजा का ताजपुर में सड़क बार-बार टूट जाती थी। इस समस्या से निजात के लिए चौड़ीकरण के प्रस्ताव में ताजपुर की आबादी के बीच सीसी रोड का निर्माण शामिल किया गया था। ताजपुर में सीसी रोड के साथ साथ नाली निर्माण भी होगा।
विज्ञापन




नूरपुर से स्योहारा तक सड़क के चौडीकरण का काम चालू हो गया है। साल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। मगर इससे पहले ही काम को पूरा कराने की कोशिश रहेगी। - हेमंत प्रताप, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें