फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों न फैले कोरोना, मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। करीब ढाई माह तक जिले में कोरोना के मरीज नहीं मिलने के बाद संक्रमण फिर सिर उठाने लगा है, ऐसे में लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। हालांकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के मामले जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए तमाम सुविधाएं जुटाई जा रही हैं लेकिन सबसे बेहतर यही होगा कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन पर पूरा ध्यान दिया जाए, ताकि कोरोना फैले ही नहीं।
सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी आपदा ने भी जिलेवासियों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने को कहा था। उन्होंने सभी से बिना मास्क के बाहर न निकलने, सार्वजनिक स्थान पर न जाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की थी लेकिन इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है। अमर उजाला टीम ने बाजार में जाकर देखा तो गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती मिलीं।
विज्ञापन

----
समय-दोपहर 1.30 बजे।
स्थान-मुख्य बाजार।
जिला मुख्यालय पर मुख्य बाजार में बहुत कम लोग मास्क लगाए हुए दिखे। जिन लोगों ने मास्क लगाया हुआ भी था, वे भी नाक से नीचे ही था। न ग्राहक को अपनी फिक्र है और न ही व्यापारियों को। सोशल डिस्टेंसिंग की बाजार में बात करना एकदम बेमानी ही है। जिला प्रशासन ने मास्क नहीं तो सामान नहीं का नियम बनाया था लेकिन दुकानदार इस पर अमल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों की बात ही करना बेमानी है।
----
समय-2.0 बजे।
स्थान-रोडवेज परिसर।
रोडवेज परिसर में भी भीड़ का बुरा हाल है। रोडवेज बस से जाना मजबूरी हो सकती है लेकिन मास्क न लगाने की मजबूरी समझ में नहीं आती है। लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इस बात का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें