फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां से हुए सस्पेंड वहीं मिली तैनाती

Tue, 09 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में डीआईजी मुरादाबाद  ओंकार सिंह ने दस दिन पहले देर से रिपोर्ट दर्ज करने के  मामले में अफजलगढ़ के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा को सस्पेंड किया था।
विज्ञापन


अब उनकी बहाली करके उसी थाने में तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक को भी हटा दिया गया है। 
विधानसभा चुनाव के दौरान अफजलगढ़ में नहर के किनारे मिले अज्ञात शव के मामले में देर से रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में लापरवाही उजागर होने के बाद अफजलगढ़ के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार को 26 अप्रैल को सस्पेंड कर दिया गया था।

उनकी जगह किसी की तैनाती नहीं की गई थी। डीआईजी ने यह कार्रवाई एसपी अमरोहा की रिपोर्ट पर की थी। बताया जाता है कि तभी से राजकुमार शर्मा फिर से अफजलगढ़ थाने में तैनाती की जुगत में लगे थे। एसपी ने सोमवार को राजकुमार को बहाल करके फिर से अफजलगढ़ थाने का प्रभारी निरीक्षक बना दिया है। यह मामला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


इसके अलावा क्राइम ब्रांच की इन्वेस्टिगेशन विंग में तैनात अरविंद कुमार शर्मा को मंडावर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। मंडावर के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार का बरेली तबादला होने के कारण यह थाना खाला पड़ा था। एसपी ने इसके अलावा महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक मंजू गौड को हटाकर पुलिस लाइन में  तैनात पूनम आनंद  को इसका प्रभार सौंपा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें