-स्योहारा ग्राम मुंडाखेड़ी में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। स्रोत ग्रामीण
स्योहारा । गांव मुंडाखेड़ी में घर में घुसे गुलदार ने धर्मपाल पर हमला किया तो पूरा परिवार खड़ा हो गया। लाठी-डंडों से गुलदार का मुकाबला करते हुए परिवार के मुखिया को बचाया। इसके बाद उसे घेरते हुए बाथरूम में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दरवाजा तोड़कर गुलदार को कब्जे में लिया। मुंडाखेड़ी में सोमवार की रात करीब 11 बजे दो गुलदार धर्मपाल यादव के घर की दीवार पर बैठे नजर आए। इनमें से एक घर के अंदर कूद गया। आहट होने पर परिवार के सदस्य जाग गए। शोर मचाने पर गुलदार ने धर्मपाल पर हमला कर दिया। यह देखकर घर के सभी सदस्य लाठी-डंडों के साथ गुलदार से भिड़ गए। परिवार के मुखिया को बचाते हुए गुलदार को घेर लिया जबकि दूसरा गुलदार पहले ही भाग गया था।
परिवार के लोगों ने गुलदार को खदेड़ते हुए बाथरूम में बंद कर दिया। सूचना पर रात में ही डिप्टी रेंजर विजय भारत सिंह, रेंजर गोविंद राम गंगवार पहुंचे और मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद किया।
वन विभाग की टीम गुलदार को लेकर रेंज कार्यालय धामपुर ले गई। उधर, गुलदार के हमले में घायल धर्मपाल यादव को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर घाव हैं। उनके सिर में 45 टांके लगे हैं।
-स्योहारा ग्राम मुंडाखेड़ी में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। स्रोत ग्रामीण
-स्योहारा ग्राम मुंडाखेड़ी में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। स्रोत ग्रामीण