फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रोका तो थाने के बाहर बिछाई दरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रोका तो थाने के बाहर बिछाई दरी
विज्ञापन

स्योहारा/हल्दौर/बढ़ापुर। स्योहारा में किसानों ने थाने का घेराव किया। दूसरी ओर वाल्मीकि समुदाय के नेताओं ने भी भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि पर हुए हमले पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे से भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में एक दर्जन के लगभग किसान थाने गेट पर एकत्रित हो गए और धरने पर बैठ गए। किसान नेता देवेन्द्र सिंह अहलावत, सोनू तोमर, राजवीर सिंह, करन सिंह आदि शामिल रहे। वहीं हल्दौर में भी प्रदेश महासचिव रामअवतार सिंह व मंडल महासचिव हुकुम सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। हुकुम सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा किसानों के साथ हुई मारपीट व उनका शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में तेजपाल सिंह, मोहम्मद इकबाल, कुलदीप कुमार, बाबू सिंह, जगरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, जगत सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं बढ़ापुर में गाजीपुर बॉर्डर मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एक पक्षीय केस दर्ज करने से नाराज क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ताओं ने यहां थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरनास्थल पर भाकियू पदाधिकारियों बिजेंद्र सिंह, कौशल कुमार, पद्म सिंह, सुभाष प्रजापति, सुमन शर्मा, मारूफ खां, जयपाल सिंह, उमेश शर्मा व राकेश कुमार आदि भाकियू कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें