नहटौर थाने के बाहर भाकियू ने दिया धरना
नहटौर। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ मारपीट करने के प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नहटौर थाने के बाहर धरना दिया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नहटौर थाने पहुंचे और गाजीपुर बॉर्डर प्रकरण को लेकर धरना शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ मारपीट की गई। जब किसान प्रशासन से मदद मांगने और रिपोर्ट लिखवाने गए तो किसानों की एक नहीं सुनी गई। प्रशासन पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया गया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, विशाल चौधरी, संदीप चौधरी, मदन पाल सिंह, विकास कुमार, विजय सिंह, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।