फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 क्रय केंद्रों पर आज से खरीदा जाएगा गेहूं

विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में गेहूं खरीद संबंधित बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
36 क्रय केंद्रों पर आज से खरीदा जाएगा गेहूं
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में आज से 36 क्रेय केंद्रों पर गेहूं खरीद आरंभ की जाएगी। डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों की बैठक ली और नियमानुसार गेहूं खरीद के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्धारित समय प्रात: नौ बजे से शाम छह बजे तक क्रय केंद्रों पर उपस्थित रहकर पूर्ण पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं किसानों के प्रति संवेदनशीलता के साथ गेहूं खरीद संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि खाद्य विभाग के नौ, पीसीएफ के 25 एवं नैफेड के दो कुल 36 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी। केंद्रों पर सभी आवश्यक उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध रखें। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया। जिले में गेहूं विक्रय के लिए अब तक 260 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), प्रभारी अधिकारी (गेहूं खरीद) विनय कुमार सिंह ने केंद्र प्रभारियों को केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में भंडारण स्थान सुनिश्चित करने तथा क्रय गेहूं का भारतीय खाद्य निगम में नियमित रूप से प्रेषण किए जाने को निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने कहा कि किसानों के बैठने के लिए केंद्र पर उचित छायादार स्थान एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्होंने केंद्रों पर पशुओं को छाया में बैठाने तथा उनके लिए चारा-पानी की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें