फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं, चावल के बदले खरीद रहे सामान

Tue, 15 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में भी  500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद होने से मंगलवार को भी नोट जमा कराने के लिए बैंकों के बाहर भीड़ रही। लेकिन नोट जमा न करने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। दूसरी ओर, कैश की किल्लत को देखते हुए कुछ गांवों में लोगों ने गेहूं, गुड़ और चावल के बदले ही सामान की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हल्दौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुद ही विकल्प खोजने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीण गेहूं, चावल और गुड़ के बदले सामान खरीद रहे हैं। पैजनियां,  खासपुरा,  शरीफपुर,  बिलाई, कड़ापुर सहित अन्य गांवों में इसी तरह सामान खरीदा जा रहा है। मदनपाल, जोगराज सिंह, सुनील कुमार, कैलाश कुमार आदि ग्रामीणों ने मुश्किलों के बावजूद भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ अभियान की सराहना की है। उधर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार पीएनबी की शाखाओं में बुधवार को नगदी आ जाएगी। एक दो दिन में ही हालात सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें