फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद धीमी, मोबाइल केंद्र से बढ़ी उम्मीद

विज्ञापन
अफजलगढ़ में खादय विभाग के गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर, हल्दौर, अफजलगढ़, किरतपुर। जिले में गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया चल रही है। गेहूं खरीद की गति अभी धीमी बनी हुई है। हल्दौर में एक स्थायी और एक मोबाइल केंद्र संचालित हैं, जहां अब तक करीब 700 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। अफजलगढ़ में आईडी त्रुटियों और बारदाने की समस्या से खरीद प्रभावित रही, हालांकि अब 30 अप्रैल तक राहत दी गई है। कुल मिलाकर अब तक करीब छह हजार क्विंटल खरीद ही हो सकी, जो लक्ष्य से कम है। किरतपुर में भी खरीद सीमित रही।
विज्ञापन

हल्दौर में एक स्थायी और एक मोबाइल क्रय केंद्र संचालित हैं। मोबाइल क्रय केंद्र क्षेत्र के गांव-गांव जाकर गेहूं की खरीदारी कर रहे हैं। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। स्थायी क्रय केंद्र की इंचार्ज रिंकी ने बताया कि अब तक 11 किसानों से करीब 300 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। वहीं द्वितीय केंद्र पर तैनात शुभम कुमार ने बताया कि 14 किसानों से करीब 410 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।
किरतपुर केंद्र प्रभारी प्रशांत रंजन शुक्ल का कहना है कि आज तक गेहूं खरीद केंद्र पर 450 कट्टे खरीद की गई है। केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है।
विज्ञापन


अफजलगढ़ में सरकारी गेहूं खरीद क्रय केंद्र पर किसान सीधे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर खसरा खतौनी के द्वारा तौल करा रहे हैं। वर्तमान में ब्लाक क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों पर धीमी गति से गेहूं की तौल हो रही है। अब तक क्षेत्र के कुल केंद्रों पर मात्र छह हजार क्विंटल ही गेहूं की खरीद की जा सकी है। खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र अफजलगढ़ प्रथम पर 535 क्विंटल, अफजलगढ़ द्वितीय पर 465 क्विंटल, पदारथपुर प्रथम पर 1080 क्विंटल, पदारथपुर द्वितीय पर 135 क्विंटल, महसनपुर प्रथम पर 216 क्विंटल तथा महसनपुर द्वितीय पर 62 क्विंटल गेहूं सहित 2500 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
एफएसएस कादराबाद प्रथम पर 708 क्विंटल व कल्लूवाला पर 717 क्विंटल, एफएसएस शेरगढ़ पर 864 क्विंटल, एफएसएस शेरगढ़ (सुआवाला) पर 166 क्विंटल, एफएसएस कासमपुरगढ़ी केहरीपुर पर 200 क्विंटल तथा एफएसएस (हरेवली) पर 227 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। वहीं, पीसीएफ किसान सहकारी केंद्र कादराबाद 360 क्विंटल व पीसीएफ किसान सहकारी केंद्र आसफाबाद चमन खैरूल्लापुर पर 270 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
उधर एसएमआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार मौसम की खराबी के कारण 30 से 35 प्रतिशत गेहूं के उत्पादन में कमी आई है। उन्होंने किसानों से मिट्टी वाले गेहूं को छानकर लाने को कहा है। बताया कि सभी केंद्रों पर बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें